X

कंप्यूटर का निबंध हिंदी में (Essay on Computer) | कंप्यूटर शिक्षा का महत्त्व

कंप्यूटर का निबंध

कंप्यूटर पर निबंध (Essay on Computer): कैसे है दोस्तों हमें उम्मीद है आप बहुत अच्छे होंगे, इस लेख में हमने कंप्यूटर पर निबंध हिंदी में लिखा हुआ प्रस्तावना सहित उसकी उपयोगिता एवं कंप्यूटर शिक्षा का महत्त्व आदि का समावेश किया है जो आपकी आवश्यकता को पूरा करेगा।

यह भी जाने> राष्ट्रीय एकता और अखंडता पर निबंध

दोस्तों कंप्यूटर आज के मानव की सबसे जरुरी चीजों में गिना जाता है एवं भारत सरकार भी शहर के आलावा गांव में कंप्यूटर एजुकेशन पर फोकस कर रही है और तरह तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं, बच्चों सहित सभी में जागरुकता फ़ैलाने हेतु कार्य कर रही है तो वही डिजिटल इंडिया का सपना पूरा करने के लिए देश से अलग अलग राष्ट्रभक्त सामने आ रहे है।

यह सभी जानते है कि विश्वगुरु रहा है…लेकिन हमें आज भी इसे कायम रखना होगा।

कंप्यूटर का निबंध (Computer essay in hindi)

कंप्यूटर का निबंध रुपरेखा

  1. प्रस्तावना
  2. कंप्यूटर क्या है ?
  3. कंप्यूटर का विकास एवं इतिहास
  4. कंप्यूटर के विभिन्न उपयोग
  5. उपसंहार

कंप्यूटर का निबंध प्रस्तावना

आज का युग वैज्ञानिक युग है।  तकनीक के नित नए अविष्कार निरंतर सामने आ रहे हैं। कंप्यूटर भी इन्हीं खोजों में से एक है। विभिन्न संस्थाओं तथा उद्योग-धंधों में कंप्यूटर का प्रयोग विशाल पैमाने पर हो रहा। कंप्यूटर ना केवल सूचना एकत्र करता है बल्कि वह निष्कर्ष भी निकलता है। 

कंप्यूटर क्या है ?

कंप्यूटर एक यांत्रिक  मस्तिष्क है, जिसमें अनेक प्रकार के गणितविषयक सूत्रों एवं तथ्यों का संचालन कार्यक्रम पहले से ही संपादित कर देना पड़ता है।  कंप्यूटर बहुत ही अल्प समय में गणना करके तथ्यों को प्रस्तुत कर देता है।

यह भी जाने> भ्रष्टाचार पर निबंध

कंप्यूटर का विकास एवं इतिहास

1000 ई. पू.  जब जापान में एबेकस नामक यंत्र तैयार किया गया।  इसके माध्यम से गणित के प्रश्नों को हल किया जाता था।  फ्रांस में एक प्रतिभाशाली युवक का जन्म हुआ जिसका नाम ब्लेन पैसकल  था। सन 1673 ई. में कंप्यूटर को बनाकर तैयार किया। इस कंप्यूटर से छोटे-छोटे पहिए जुड़े हुए थे। 

आधुनिक कंप्यूटर के आविष्कार का श्रेय इंग्लैंड के चार्ल्स बैबेज को जाता है।  यह बहुत ही कुशल गणितज्ञ थे। इन्होंने यह कार्य 1833 ई. में संपन्न किया। कंप्यूटर की लोकप्रियता एवं दूरगामी परिणामों से प्रभावित होकर भारत सरकार ने भी सन 1965 में इसका आयात किया।

यह भी जाने> साहित्य और समाज पर निबंध

कंप्यूटर के विभिन्न उपयोग

  1. औद्योगिक क्षेत्र में मशीनों था कारखानों को संचालन करने के लिए कंप्यूटर को प्रयोग में लाया जा रहा है।  इससे अनेक प्रकार के कार्य करवाए जा रहे हैं।
  2. सूचना एवं संप्रेषण के संदर्भ में भी कंप्यूटर बहुत अधिक भूमिका निभा रहा है।  कंप्यूटर नेटवर्क के द्वारा एक-दूसरे से एक परिवार की तरह जुड़े हुए हैं।
  3. बैंकों में हिसाब-किताब रखने के लिए कंप्यूटर का पर्याप्त मात्रा में प्रयोग हो रहा है।
  4. आज अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में कंप्यूटर रामबाण से  हुआ। इसके द्वारा अंतरिक्ष के विशाल पैमाने पर चित्र इकट्ठे किए जा रहे हैं।

आज जिंदगी का कोई भी ऐसा पहलू नहीं बचा है जिसमें कंप्यूटर का प्रयोग नहीं हो रहा है।  इससे वाहनों तथा रेलों में आरक्षण संपन्न किया जा रहा है। चाहे चिकित्सा हो, चुनाव हो, युद्ध का मैदान हो या मौसम संबंधी जानकारी हासिल  करनी हो, कंप्यूटर एक सेवक की तरह हमारी सेवा में जुटा हुआ है।

यह भी जाने> पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध

कंप्यूटर निबंध उपसंहार

भारत में कंप्यूटर युग का आगमन हो गया है। भविष्य में व्यवहार संबंधी कार्य भी कंप्यूटर द्वारा निर्देशित किए जाएंगे।  इस के सहयोग से देश विज्ञान, उद्योग, कृषि, संचार आदि सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ेगा। धन्यबाद! कंप्यूटर पर निबंध हिंदी में पसंद आया हो तो कृपया शेयर अवश्य करे।

This post was last modified on June 28, 2022 4:46 PM

Lakshya Narbariya:
Related Post